Chandauli news:सपा की हुई चंदोली, वीरेंद्र ने महेंद्र को दी शिकस्त 21565 मतों के अंतर से मिली इंडिया गठबंधन को जीत

सपा की हुई सपा की हुई चंदोली, वीरेंद्र ने महेंद्र को दी शिकस्त,

21565 मतों के अंतर से मिली इंडिया गठबंधन को जीत

राजपूत वोटरों की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी को पड़ी भारी

चंदौली

राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रहे इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने 76 लोकसभा संसदीय क्षेत्र चंदौली से विजय श्री हासिल की है। उन्होंने केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री रहे डॉ महेंद्र नाथ पांडे को 21565 मतों के अंतर से शिकस्त दी है।
चुनाव के शुरुआत से ही क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने में सफल रहे वीरेंद्र सिंह ने दो बार के लगातार सांसद रहे डॉ महेंद्र नाथ पांडे के हैट्रिक लगाने के इरादे पर तुषारापात कर दिया है। उन्हें कुल 474476 मत प्राप्त हुए। वही डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को 452911 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य रहे। उन्हें 159903 प्राप्त हुए। चंदौली संसदीय क्षेत्र में राजपूतों की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी के जीत के इरादों के आगे आ गई। गौरतलब है कि राजपूत बिरादरी के लोग भाजपा से नाराज चल रहे थे। डैमेज कंट्रोल के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मुगलसराय से पूर्व विधायक रहीं राजपूत बिरादरी से आने वाली साधना सिंह को राज्यसभा का सदस्य भी बनाया। बावजूद इसके भाजपा को यह सीट गंवानी पड़ी। वहीं समाजवादी पार्टी ने 2009 के बाद फिर से सीट पर कब्जा जमाया है। पिछली बार समाजवादी पार्टी के नेता रामकिशुन ने चंदौली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा तक का सफर तय किया था। उसके बाद से जनता ने लगातार कई चुनाव में सपा को तरजीह नहीं दी थी। अगर राष्ट्रीय नेताओं के दौरों की बात की जाए तो ठाकुर बिरादरी के राष्ट्रीय स्तर के नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसदीय क्षेत्र के धानापुर में और अपने गृह विधानसभा क्षेत्र चकिया के शहाबगंज गंज क्षेत्र में सभा कर राजपूतों के वोटों को संगठित करने का प्रयास किया लेकिन उनके वादों इरादों को भी राजपूतों ने भाव नहीं दिया। जबकि चंदौली भाजपा संगठन में ठाकुर नेताओं की भरमार है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से अकेले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक मात्र सभा की जो काम कर गई।

Chandauli news:पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, प्रथम प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक प्रार्थनापत्रों के सम्बन्ध में स्वयं थानाप्रभारियों से वार्ता कर दिए निर्देश।