Chandauli news:डॉ अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर फ्लोरेंस स्कूल ने अर्पित किया श्रद्धांजलि।

चंदौली

डॉ अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर फ्लोरेंस स्कूल ने अर्पित किया श्रद्धांजलि
“””””””””””””””””””””””””””””””””
दुलहीपुर 6 दिसंबर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर फ्लोरेंस स्कूल में उनके जीवन आदर्शो पर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा डॉक्टर अंबेडकर का जीवन कठिन संघर्षों से भरा हुआ था, फिर भी उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं माना। वह जीवन पर्यंत छुआछूत भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते रहे। वह कई भाषाओं के ज्ञाता तथा महान समाज सुधारक थे।
उन्होंने कहा सामाजिक असमानता भेदभाव से भरे हुए घिनौने रीति-रिवाजो को छोड़ देना चाहिए। राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्ल रंग का अंतर भुलाकर उनमें सामाजिक भाईचारे की भावना को सर्वोच्च स्थान दिया जाए। अंबेडकर का बचपन अत्यंत संस्कारी एवं धार्मिक माहौल में बीता था,इस वजह से उन्हें श्रेष्ठ संस्कार मिले वह कहते थे-मैं एक ऐसे धर्म को मानता हूं,जो स्वतंत्रता समानता और भाईचारा सिखाएं। मरणोपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।