चंदौली

चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पहाड़ी के पीछे चल रहे संगठित जुए के अड्डा पर छापामारी 52 ताश के पत्तों के साथ रंगे हाथ जुआ खेलते हुए 06 अभियुक्त गिरफ्तार मालफड़ व जामा तलाशी से कुल 21,070 रुपये नकद एवं 06 अदद मोबाइल फोन बरामद मौके से अभियुक्तों की 08 अदद मोटरसाइकिलें जब्त, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
चन्दौली। उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में चकिया पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 30.मई को मुखबिर की सटीक सूचना पर चकिया पुलिस टीम द्वारा ग्राम फत्तेपुर में पहाड़ी के पास अचानक छापेमारी की गई। मौके पर सार्वजनिक रूप से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस बल को देखकर कुछ अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोगं पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्तगण-
- अमलेश कुमार पुत्र कल्लु प्रसाद बिन्द निवासी विक्सी थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर उम्र 24 वर्ष,
- निखिल पटेल पुत्र अशोक सिंह निवासी रामलक्ष्मणपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र 21 वर्ष,
- शुभम गिरी पुत्र विनोद गिरी निवासी टेढ़वा थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर उम्र 22 वर्ष,
- वकील बिन्द पुत्र छेदी लाल निवासी धोबही थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर उम्र 28 वर्ष,
- रामबली पुत्र मुल्लन निवासी निवासी नन्दपुर थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर उम्र 45 वर्ष,
- रमेश जायसवाल पुत्र भुल्लन साव निवासी खजुरौल थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर उम्र 50 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 145/2026, धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
विवरण बरामदगी-
19600 रूपये तथा जामा तलाशी के कुल 1470 रुपये एवं 52 अदद ताश के पत्ते एंव 06 अदद मोबाइल ।




