Chandauli news:मंत्री जी ने 20 कार्यों का कुल लागत 2 करोड़ 23 लाख 21 हजार 936 रु0 के का किया शिलान्यास।

मा. मंत्री जी द्वारा 20 कार्यो का शिलान्यास हुआ है

विकास कार्यो की कुल लागत 2 करोड़ 23 लाख 21 हजार 936 रु0 के कार्यो का शिलान्यास किया गया

मा. मंत्री जी ने नव वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एवं सभी जनपद वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

चंदौली

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर पालिका परिषद पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर में आयोजित हुआ।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग, भारत सरकार एवं स्थानीय सांसद डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय, मा. विधायक पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग, भारत सरकार डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मा. मंत्री जी द्वारा 20 कार्यो का शिलान्यास हुआ है सभी शिलान्यास कार्य नगर विकास कार्यो का हुआ। इसकी कुल लागत 2 करोड़ 23 लाख 21 हजार 936 रु0 के कार्यो का शिलान्यास किया गया।

मा. मंत्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना है। श्रम विभाग के अधिकारी से विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद चंदौली है सभी को मिलकर सभी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करना विकसित भारत संकल्प यात्रा की उद्देश्य है।

मा0. मंत्री जी द्वारा शपथ दिलाया गया कि हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे, नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

मा. मंत्री जी ने नव वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम के दौरान सभी जनपद वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मा. मंत्री जी ने
अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से अपील किया कि पं दीनदयाल उपाध्याय नगर बड़ी नगर पालिका है यहां पर ज्यादा से ज्यादा विकास का कार्य किया जाय। निर्माण कार्य में पूरी गुणवत्ता और मानक रहित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मा. मंत्री जी ने कहा कि मोदी की गारंटी बैंन जनपद के प्रतिदिन विभिन्न गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता में बताती है और योजनाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित भी करती है।

मा. विधायक पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर श्री रमेश जायसवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं शासन की मंशा को संबोधित करते हुए बताया।

पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), पीएम सौभाग्य योजना, मिशन शक्ति, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, सोशल सेक्टर सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाएं गये थे। संबंधित स्टाल पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए भारी संख्या में कंबल वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप निदेशक कृषि, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, नगर पालिका परिषद दीन दयाल उपाध्याय नगर अध्यक्ष सोनू किन्नर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास धर, अग्रणी बैंक प्रबंधक,