Varanasi news:विश्व खाद्य दिवस पर महिला महाविद्यालय में दूध व खाद्य पदार्थों में मिलावट की रासायनिक जांच का हुआ लाइव प्रदर्शन

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी में विश्व खाद्य दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

वाराणसी

इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस का मुख्य संदेश “Respect Food, Stop Wastage – भोजन जीवन का आधार है” रहा। कार्यक्रम का आयोजन *महाविद्यालय के विज्ञान संकाय, द्वारा किया गया, जिसका मुख्य विषय “Chemical Testing of Adulteration in Milk & Food Products” (दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट की रासायनिक जाँच) रहा।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभागार (Auditorium) में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजलि विश्वकर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती एवं आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसके पश्चात साधना तिवारी द्वारा विश्व खाद्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए “भोजन का सम्मान करें, बर्बादी रोकें” विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में लाइव केमिकल टेस्टिंग सत्र का आयोजन रहा, जिसमें डॉ. अमित रंजन द्वारा शुद्ध दूध बनाम सिंथेटिक दूध की रासायनिक जाँच का जीवंत प्रदर्शन किया गया। उन्होंने खाद्य पदार्थों में होने वाली विभिन्न प्रकार की मिलावटों और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की तथा छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।

तत्पश्चात सीएमओ अपूर्वा पाण्डेय द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के महत्व पर संदेश दिया गया।
डॉ. प्रतिमा राय ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त छात्राएं एवं शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम ने छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।