दुल्हीपुर/चंदौली

8 जून।ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जनपद चंदौली के पुनर्गठित कमेटी के मनोनीत पदाधिकारियों का आज दिन में महासभा के दुलहीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।जिसमें प्रमुख रूप से
अध्यक्ष, दिनेश कुमार विश्वकर्मा,(नरसिंहपुर) उपाध्यक्षगण- अवधेश कुमार विश्वकर्मा,दिनेश कुमार विश्वकर्मा,(दिघवट) डाक्टर पंचम विश्वकर्मा,वंश नारायण विश्वकर्मा,सोनू विश्वकर्मा, महासचिव चंद्रिका विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा सचिव गण-सूरज विश्वकर्मा,सुनील कुमार विश्वकर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रभु नारायण विश्वकर्मा, एवं मीडिया सेल के प्रभारी सुभाष विश्वकर्मा को मनोनयन पत्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पद ग्रहण कराया एवं शुभकामनाएं दी। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा मिशन संगठित शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे संगठन विस्तार के क्रम में आज चंदौली जनपद के संगठन को पुनर्गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े हुए अनुभवी पदाधिकारियों के मनोंनयन से संगठन को बल मिलेगा। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने महासभा के नीतियों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए समाज को संगठित कर महासभा के एकता,न्याय और भागीदारी के मिशन को पूरा करने के लिए सतत प्रयत्न करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य डॉ अरविंद गांधी एडवोकेट,डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, नंदलाल विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, लोचन विश्वकर्मा,भैरो विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा,कैलाश विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा,मोहित विश्वकर्मा,राजकुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।