Lakhnown news :आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत हुए महेंद्र कुमार सुथार

लखनऊ

लखनऊ/ वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने राजस्थान प्रदेश के गंगानगर निवासी चर्चित समाजसेवी श्री महेंद्र कुमार बरड़वा (सुथार) को महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुमार समाज सेवा के क्षेत्र में वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से संलग्न हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि इनके मनोनयन से विश्वकर्मा वंशज मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी व दैवज्ञ भाइयों को संगठित करने की दिशा में सार्थक प्रयास होंगे। इससे महासभा के मिशन एकजुटता एवं सामाजिक न्याय अधिकार अभियान को बल मिलेगा। महेंद्र कुमार के समर्थकों ने उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए प्राण-प्रण से संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

Chandauli news:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले-06 वाहन,बिना हेलमेट के- 271 वाहन व नो पार्किंग में खडी 67 वाहनों सहित कुल 470 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में की गई चालान की कार्यवाही।