Lakhnow news:ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने इंजी. मनोहर लाल सुथार लदोइया को पंजाब का महासचिव मनोनीत।

लखनऊ

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सुथार की संस्तुति पर पंजाब प्रांत के जनपद फाजिल्का, साबूआना, निवासी इंजीनियर मनोहर लाल सुथार लदोइया को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मनोहर लाल प्रखर समाजसेवी, व्यवहार कुशल एवं अत्यंत लोकप्रिय व्यक्ति हैं। वह वर्तमान में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में उपमंडल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि मनोहर लाल संगठन की अगुवाई में चलाए जा रहे देशव्यापी मिशन एकजुटता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे, जिससे सामाजिक न्याय एवं सर्वांगीण विकास के अभियान को बल मिल सके। उक्त जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मोहित विश्वकर्मा ने दी है। समर्थकों एवं शुभेच्छुओं ने मनोहर लाल को बधाई देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का वचन दिया है।