दुल्हिपुर/चंदौली

फ्लोरेंस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी, खो-खो- बैडमिंटन,कैरम ,स्पूनबाल, निडिल थ्रेड, म्यूजिक चेयर, सहित विभिन्न प्रकार के आउटडोर एवं इनडोर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह उनके स्वास्थ्य को सुधारता है, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत तथा मोटापे को कम करता है। खेल मानसिक रूप से रचनात्मकता और संज्ञानात्मकता का कौशल विकसित करता है। खेल सामाजिक और भावनात्मक रूप से टीमवर्क नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास को बढ़ाता है उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भाग लेने से विद्यार्थी का संपूर्ण विकास होता है। खेल हमें अनुशासन टीम वर्क परिश्रम और आत्मविश्वास का पाठ सीखाते हैं। खेलकूद व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक सहयोग और सफलता की दिशा में मार्गदर्शन करता है।





