Chandauli news:सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स की शाखा में विद्यार्थियों के लिए जोश- मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट अब तक के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर

पड़ाव/चंदौली

जोश: मेहनत का इम्तिहान, प्रतिभा की पहचान और सफलता की उड़ान

सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस की पड़ाव शाखा में विगत 8 फरवरी 2026 को कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों के लिए जोश- मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट अब तक के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर के रूप में सामने आया। यह परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, प्रोत्साहित करने एवं उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने का एक विशेष प्रयास है। विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं रैंक के आधार पर आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान की जानी सुनिश्चित की गई।इसमें

  • प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100% तक फीस माफी
  • द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 90%
  • तृतीय स्थान पर 80% एवं
  • चौथे से दसवीं स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 50% तक फीस माफी की सुविधा का प्रावधान रखा गया।
    आकर्षक पुरस्कारों के अंतर्गत लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट एवं ब्लूटूथ स्पीकर जैसे इनाम रखे गए।
    विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा जगाने हेतु किया गया। यह परीक्षा न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी बल्कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा भी देगी। इस परीक्षा की अवधि 60 मिनट रखी गई तथा इस दौरान प्रतीक्षारत अभिभावकों के लिए विशिष्ट खेलकूद एवं मनोरंजन के अन्य आयोजनों की व्यवस्था की गई थी।
    विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज ने अपने संदेश में कहा कि, “प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती,जोश- मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने का माध्यम है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र अपनी क्षमता को पहचाने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले आए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें।
    इस प्रतियोगिता का परिणाम 13 फरवरी 2026 को घोषित किया गया, जिसके फलस्वरूप 14 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वरीयतानुसार पुरस्कृत किया गया। इसमें कक्षा 6 के प्रतीक सिंह को 100% शुल्क माफी के साथ लैपटॉप, कक्षा 5 के रमन सिंह सिसोदिया को 100% शुल्क माफी के साथ स्मार्टफोन, कक्षा 6 के अभिनव सिंह एवं कक्षा 5 के मोहम्मद जैद को 90% शुल्क माफी के साथ टैबलेट, कक्षा 7 की अग्रिमा झा, कक्षा 8 की सिद्धि मुंद्रा व मौली सिंह को 100% शुल्क माफी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर, कक्षा 6 के शौर्य कुमार गोंड, हिमांशु यादव व कक्षा 5 के आदित्य कुमार यादव को 80% शुल्क माफी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर से पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य विजेताओं को भी स्कूल यूनिफार्म सहित नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं के अभिभावकों को भी मंच पर इस शुभ क्षण हेतु आमंत्रित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु निःशुल्क करियर काउंसलिंग सेशन के आयोजन का आश्वासन भी दिया गया जिससे वह अपने करियर विकल्पों के बारे में विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना, प्राचार्य विनोद कुमार दास सहित शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Varanasi news:आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में बाल शिक्षा मंडल काशी के संस्थापक आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी का 21वां पुण्यतिथि बहुत ही सादगी के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।