हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
हत्या के प्रयास में प्रयोग किये गये असलहे व बुलेट मोटरसाइकिल को किया गया बरामद ।
चंदौली

अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा अपराध व अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-96/2026 धारा- 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 व बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली में वांछित अभियुक्त सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी सहजौर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 44 वर्ष आज दिनांक 02.03.26 को समय करीब 04.21 बजे सहजौर ग्राम से पहले भीखपुर रौना रोड अण्डर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 असलहा व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28 फरवरी को राम प्रसाद यादव पुत्र स्व0 हीरालाल यादव पता मवई कला थाना मुगलसराय जिला चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 28 फरवरी को रात्रि में सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नु सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह व उसके साथ उनके भाई नि0गण सहजौर थाना मुगलसराय द्वारा वादी राम प्रसाद के पुत्र सोनू यादव व उसके भान्जे राकुमार यादव उर्फ गोलू एवं उनके तीन अन्य साथी जिनका नाम कृष्णा यादव ,अक्षय यादव ,प्रमोद कुमार यादव को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था सभी घायल व्यक्तियों को B.H.U ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहा उनका उपचार चल रहा है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 01.03.26 को मु0अ0स0-96/2026 धारा- 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत हुआ ।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं दिनांक 28 फरवरी रात्रि अपने ट्यूबेल से अपने घर जा रहा था रास्ते में मन्नू पटेल की चाय-पान की दुकान के पास अपनी गाड़ी खड़ी करके पान खाने जा रहा था कि दुकान पर पहले से ही मौजूद दो व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे तभी अचानक 03 मोटरसाइकिल से 06 व्यक्ति तेज रफ्तार में आये तब मैने उन्हें टोका कि आप इतनी तेज रफ्तार में आ रहे हो तो मुझे मारने का इरादा है क्या । इतनी बात पर वहाँ मौजूद 08 व्यक्ति मिलकर मुझे मारने पीटने लगे। उसके बाद मैं आवेश में आकर ट्युबेल पर जाकर ट्युबेल में रखा असलहा लाकर उनके ऊपर कई राउण्ड फायर कर दिया जिसमें वह लोग घायल हो गये और मैं वहां से भागकर बिहार चला गया ।




