Chandauli news:01 पीली धातु के आभूषण, 17 मोबाइल फोन, 23000 रुपया, दो मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 22 फरवरी को ग्राम हमीदपुर में एक महिला के साथ हुई मोबाइल झपटमारी के घटना में शामिल अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ किसी अन्य घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल एरिया में पराग डेयरी की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ गए है ।
◼️प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस को वीडीए कॉलोनी की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार कई लोग आते दिखे जिन्हे रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया तो अपनी अपनी बाइक मोड़कर पुनः वीडीए कालोनी की तरफ भागने का प्रयास किए कि घबड़ाकर एक बाइक पर सवार गिर गए जिन्हें घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया ।
◼️गिरफ्तार व पुलिस अभिरक्षा में लिये गये पाचों अभियुक्तो से क्रमश: पूछताछ कर जमा तलाशी ली गयी तो ज्ञात हुआ कि-
1-लक्ष्मण पुत्र स्व0 मूलचंद उम्र 24 वर्ष निवासी जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी बताया जिसके जमा तलाशी में कुल 04 एंड्रॉयड फोन, एक कीपैड फोन लावा HERO, 01 हजार रुपए नकद तथा 1 मंगलसूत्र पीली धातु तथा 20 हजार रुपए नकद बरामद हुआ।
2-विशाल उर्फ कतवारू उम्र 22 वर्ष निवासी जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी बताया जिसके जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड फोन, 1 कीपैड मोबाइल व 1000 रुपए नकद बरामद हुआ।
3- अजय पुत्र सुरेंद्र उम्र 24 वर्ष जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी बताया जिसकी जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 कीपैड मोबाइल फोन नोकिया व 1 हजार रुपए नकद बरामद हुआ।
4-बाल अपचारी जिसके जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ
5-बाल अपचारी जमा तलाशी से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 01 कीपैड मोबाइल बरामद हुआ।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि चोरी/झपटमारी के कुछ मोबाइल फोन, जेवरात तथा नकदी रुपए है।

◼️जाचोंपरान्त ज्ञात हुआ कि-
1-पीली धातु का मंगलसूत्र वजन करीब 44 ग्राम (मोती सहित), एक वन प्लस एंड्रॉयड फोन ,20 हजार रुपए नकद संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 65/26 धारा 305(a),317(2)BNS ।
2-1 एंड्रॉयड मोबाइल मोटोरोला फोन संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 93/26 अन्तर्गत धारा 304(2),317(2) BNS ।
3- 3000 रुपए नकदी संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 86/26 धारा 304(2),317(2) BNS ।
अन्य 15 अदद मोबाइल फोन (10 एंड्रॉयड फोन,05 कीपैड फोन) व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (एच.एप डिलक्स व टीवीएस स्पोर्ट ) है को कब्जा पुलिस में लिया गया व उपरोक्त व्यक्ति को उसके अपराध बताकर समय करीब 00.58 बजे रात्रि हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

◼️गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता व अपराधिक इतिहास-

1-लक्ष्मण पुत्र स्व0 मूलचंद उम्र 24 वर्ष निवासी जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
अपराधिक विवरण –
1.मु0अ0सं0-105/23 धारा-147/148/307/323/332/336/341/342/353/392/427/504/506 भादवि थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं065/26 धारा 305(a),317(2)BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
3.मु0अ0सं0 93/26 अन्तर्गत धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
4.मु0अ0सं0 86/26 धारा 304(2),317(2) BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

2.विशाल उर्फ कतवारू उम्र 22 वर्ष निवासी जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
मु0अ0सं0 86/26 धारा 304(2),317(2) BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

3.अजय पुत्र सुरेंद्र उम्र 24 वर्ष जाल्होपुर रमना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
मु0अ0सं0 86/26 धारा 304(2),317(2) BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

4.बाल अपचारी-
अपराधिक विवरण–
1.मु0अ0सं0-65/26 धारा 305(a),317(2)BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0-93/26 अन्तर्गत धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

5.बाल अपचारी-
मु0अ0सं0 93/26 अन्तर्गत धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली


गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताये कि लक्ष्मण व बाल अपचारी उपरोक्त ने 1- दिनांक 10.02.2026 को कृष्णा पैलेस मैरिज हाल नई बस्ती मुगलसराय में शादी समारोह दोनों ने मिलकर एक महिला का लाल रंग का बैग चोरी किए थे जिसमें 20 हजार रुपए नकद, 1 टच मोबाइल व 1 मंगलसूत्र था जिसका बंटवारा अभी हम लोगों ने नहीं किया है।
2- लक्ष्मण व दोनों बाल अपचारी ने मिलकर दिनांक 22.फरवरी को हमीदपुर में रास्ते में मोबाइल से बात करते जाते हुए एक महिला से हम तीनों ने मिलकर एक मोटोरोला एंड्रॉयड मोबाइल फोन की झपट मारी की थी।
3-बरामद पैसे के बारे में पूछने पर लक्ष्मण, विशाल उर्फ कतवारू, अजय उपरोक्त ने बताया कि घटना दिनांक 24 फरवरी को रात्रि में करीब 10 बजे जीटी रोड पर्वत में हम तीनों ने मिलकर एक व्यक्ति का ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन झपटकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन के तरफ भाग गए थे उक्त मोबाइल को हम लोगों ने 5000 रुपए में बेचा था जिसमें 2000 रुपए हमलोगों ने पार्टी में खर्च कर दिए है शेष जो 3000 रुपए है को हम तीनों ने एक एक हजार रुपए बाँट लिए ।