दुल्हिपुर/चंदौली

फ्लोरेंस स्कूल में आज होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारा और स्नेह व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने होली पर्व की महत्ता को बताते हुए कहा होली केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि पौराणिक सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। होली का पर्व जाति धर्म और वर्ग के भेद को खत्म करने का संदेश देता है। इस दिन लोग आपस में मिलकर खुशी और भाईचारे का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा होली बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास पूर्ण जीवन का प्रतीक है। होली बसंत ऋतु के आगमन तथा किसानों के लिए नई फसल की कटाई का उत्सव भी है।
Post Views: 43





