निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का हुआ निरीक्षणः जिलाधिकारी ने दिए अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीडीडीयू नगर पालिका का किया निरीक्षण
SIR सुनवाई जांची, AERO-BLO को त्रुटि रहित कार्य के निर्देश दिए
चंदौली
सूखे कचरे को रिसाइकिल करके उसे आय का स्रोत बनाना और शहर को स्वच्छ रखना नगर पालिका की जिम्मेदारी जिलाधिकारी

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने हाईवे स्थित महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में शेष कमियों को शीघ्र पूरा कर हैंड ओवर करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर हमेशा ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैंडओवर लेने से पहले वाटर कनेक्शन, ऑक्सीजन कनेक्शन सहित अन्य सभी जरूरी चीजें पूरी की जाएं और लगाए गए उपकरणों की पूरी तरह से टेस्टिंग करने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल सभी कार्यों को पूर्ण कर हैंडओवर देने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई. के. राय, प्रिंसिपल अजीत सिंह, उप जिलाधिकारी राजीव मोहन और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पीडीडीयू नगर में जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने SIR सुनवाई का भी निरीक्षण किया तथा AERO और BLO को त्रुटि रहित कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चेयरमैन सोनू किन्नर और सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर के भीतर पार्क बनवाने के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिह्नित की गई जमीन पर एक बेहतर पार्क के साथ-साथ ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हों।
नगरपालिका कार्यालय के सभागार में चल रही SIR (स्वीप इंटीग्रेटेड रिव्यू) सुनवाई का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने AERO (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) और BLO (बूथ लेवल अधिकारी) को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों को बिना किसी त्रुटि के बेहतर ढंग से संपन्न करें।
सलेमपुर में बने MRF (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी)
एक विशेष अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि डोर टू डोर कूड़े का उठान कर केंद्र पर लाया जा रहा है और उसका निस्तारण किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पन्नी को थोड़ा और फटके लगाते हुवे साफ करे ताकि उसकी उठान बेहतर हो सके के दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी/ अधि अभि पी डी डी यू नगर राजीव सक्सेना सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।





