स्वर्गीय राम विश्वकर्मा के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन
वाराणसी

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा के पिता शिक्षक स्वर्गीय राम शर्मा के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने आज अपने पदाधिकारियों के साथ उनके निवास स्थान मिर्जापुर जनपद के नारायणपुर पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने राम शर्मा के मृदुभाषा और सरल स्वभाव का स्मरण करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनका व्यवहार और अच्छे विचार सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य अशोक कुमार शर्मा, लोचन विश्वकर्मा, रामकिशुन विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, कवि राजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, दीनदयाल विश्वकर्मा, चंदौली महिला सभा की जिला अध्यक्ष सोमलता विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, चंद्रमा विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा सहित उनके परिजन और बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।







