गाजीपुर

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गाजीपुर जिला अध्यक्ष, विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर में स्थित जामा मस्जिद में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए दस्तरखान का विशेष इंतजाम किया तथा एक दूसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारे और मोहब्बत का इजहार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा रमज़ान के पाक महीने में दावत-ए-इफ्तार सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का मजबूत संदेश देते हैं। जो भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत करता है। इफ्तार के दौरान मगरिब की नमाज अदा हुई और देश में शांति, अमन-चैन, खुशहाली एवं आपसी सौहार्द के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मस्जिद के इमाम इमदादुल्लाह साहब, अमीन अंसारी, तनवीर अंसारी, फिरोज अंसारी, राजू खान, आफताब आलम, शाहिद अंसारी, शमशेर अंसारी, अनवर अंसारी, कमालुद्दीन अहमद, सोनू अंसारी, इश्तियाक अंसारी, अशरफ, नजीर अंसारी, मोहम्मद हुसैन अंसारी, जमील अंसारी, सलाम अंसारी, तालीम सिद्दीकी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।





