चंदौली
थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा चकिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक वाहन से 38 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए 02 शातिर तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
जले हुए मोबिल के ड्रमों के बीच छिपाकर की जा रही थी तस्करी ।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये ।

अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना मुगलसराय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चकिया तिराहे के पास से एक टाटा मैजिक वाहन (नम्बर CG-07 AT-3053) से कुल 38 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस कार्यवाही:-
दिनांक 17 मार्च को समय 05.35 बजे प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वीआईपी गेट पर चेकिंग में कर रहे थे । इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा मैजिक वाहन में दो व्यक्ति जले हुए मोबिल के ड्रमों के बीच गांजा लादकर वाराणसी की ओर जाने वाले हैं । सूचना पर मौजूदा पुलिस टीम ने चकिया तिराहे पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू की । कुछ देर बाद गोधना बाईपास की तरफ से आ रही एक टाटा मैजिक को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
वाहन की तलाशी लेने पर उसके डाले में रखे ड्रमों के अंदर से टेप से पैक किए हुए कुल 38 बंडल बरामद हुए, जिनका कुल वजन 38 किलोग्राम अवैध गांजा पाया गया । मौके से वाहन चालक निरंजन कुमार और उसके साथी राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का पूछताछ विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आकाश नामक व्यक्ति ने उन्हें हनुमना (मध्य प्रदेश) से यह गांजा पहड़िया, वाराणसी पहुँचाने के लिए 14,000 रुपये का लालच दिया था । पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने गांजे के पैकेटों को ड्रम में रखकर ऊपर से जला हुआ मोबिल फैला दिया था ।




