
चंदौली
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आगामी त्यौंहार नवरात्रि, रामनवमी व ईद-उल-फितर पर्वों पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार द्वारा थाना सैयदराजा पर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा थाना मुगलसराय पर व अन्य थानों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, डी0जे0 संचालकों, नगर पंचायत विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।





