वाराणसी

(स्थान : अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, अघोरेश्वर घाट, गंगातट, पड़ाव, वाराणसी)
श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव, वाराणसी के सौजन्य से आगामी 2 अप्रैल 2026 , वृहस्पतिवार को सुबह 9:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक नि:शुल्क ऑटिज्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैl यह चिकित्सा शिविर गंगातट, पड़ाव, वाराणसी स्थित “अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र”, अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल के पुनीत प्रांगण में होना सुनिश्चित है। इस चिकित्सा शिविर में जो बच्चे जन्म से दिव्यांग हैं, बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते या ऑटिज्म डाउन सिंड्रोम, सी. पी. आदि से पीड़ित हैं, उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। आप सभी इस चिकित्सा शिविर का अवश्य लाभ उठाने का प्रयत्न करें।
उल्लेखनीय है कि ‘अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र’ का उद्घाटन 12 जनवरी 2023 को, श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की गरिमामयी उपस्थिति में, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया था। तब से अभी तक इस अनुपम चिकित्सा केंद्र में प्रतिदिन विभिन्न रोगों से पीड़ित रोगियों को प्राकृतिक चिकित्सा, होमियोपैथी, ऑस्टियोपेथी, फिजियोथेरेपी, न्यूरोथेरेपी, दंत चिकित्सा ,एक्यूपंक्चर एवम् कायरो प्रैक्टिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा आरोग्य प्रदान किया जा रहा है।




