Lakhnow news:अशोक विश्वकर्मा बनाए गए कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला प्रभारी

लखनऊ


कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मनोज यादव जी ने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर और चंदौली जनपद के प्रभार का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य जनपदों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने प्रभारियों की नियुक्ति से यह उम्मीद जताई है कि साफ सुथरी छवि अनुभव और जन सरोकार से जुड़े नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग संगठन मजबूत होगा।