Chandauli news:बिहार के 02 गांजा तस्कर 14.739 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी ।
थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा 14.739 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

बिहार राज्य से लाकर चन्दौली में नशे का व्यापार करने वाले बिहार निवासी 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।



बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख रूपये ।

चन्दौली- उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कौवाघाट पुल के रास्ते से मधुपुर ले जा रहे मोटरसाइकिल सवार गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कौवाघाट पुल के मोड़ के पास 01 मोटरसाइकिल से परिवहन किये जा रहे कुल 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 02 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/26 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया हम दोनो व्यक्ति अपने गांव के बगल पहाड़ी से सस्ते दाम में गांजा खरीद कर महंगी दाम पर मधुपुर व उसके आस-पास गांवो में बेचते है। और लाभ के पैसों को बराबर-बराबर आपस में बाँट लेते है।

पंजीकृत मुकदमा का विवरण –
1.मु0अ0सं0 37/26 धारा 8/20/60 NDPS ACT थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.पप्पू यादव पुत्र लालसाहब निवासी ग्राम सेमरा थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार उम्र करीब 24 वर्ष
2.शौकत सिंह पुत्र गोरख सिंह निवासी ग्राम सेमरा थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार उम्र करीब 23 वर्ष