Chandauli news:कटेसर में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी


चंदौली


पड़ाव क्षेत्र के कटेसर गाँव स्थित रेत के किनारे एक पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही चंदौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है शव के दाहिने हाथ पर चिनाम्मा लिखा है जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि ये व्यक्ति किसी अन्य राज्य का हो सकता है और वाराणसी के किसी होटल या लॉज में कार्य करता होगा। वही मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।