Chandauli news:अवैध असलहा व कारतूस के साथ 02 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा व 02 जिंदा कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

चंदौली

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21. अप्रैल को थाना चकिया पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गढ़वा घाट कुटिया ग्राम सोनबरसा के पास से एक आपाची मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01 अवैध असलहा 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.प्रमोद कुमार पुत्र बलिराम सिंह पटेल निवासी ग्राम तिलौली कला थाना कर्मा जिला सोनभद्र 2.प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 बैजनाथ यादव निवासी ग्राम केवली थाना घोरावल जिला सोनभद्र के रुप में हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 102/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त 1.प्रमोद पटेल ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है तथा उसने उक्त असलहा बिहार से अपनी सुरक्षा हेतु खरीदा है। उसने बताया कि इस असलहे को प्रमोद कुमार यादव उपरोक्त ने मुझे यह खरीदवाया है। अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव ने पूछताछ में बताया कि बिहार के एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे असलहा उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी थी। उसी के कहने पर वह अपने मित्र प्रमोद पटेल को बिहार के हाटा क्षेत्र में ले गया, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा उन्हें असलहा व कारतूस उपलब्ध कराया गया। जिसे लेकर वे अपने घर वापस जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.प्रमोद कुमार पुत्र बलिराम सिंह पटेल निवासी ग्राम तिलौली कला थाना कर्मा जिला सोनभद्र
2.प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 बैजनाथ यादव निवासी ग्राम केवली थाना घोरावल जिला सोनभद्र

अभियुक्त प्रमोद कुमार पटेल का अपराधिक इतिहास-
1.मु.अ.सं. 102/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली

अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव का अपराधिक इतिहास-
1.मु.अ.सं. 102/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 171/22 धारा 323/325/504 भादवि थाना घोरावल जनपद सोनभद्र

बरामदगी का विवरण-
1.01 अवैध असलहा 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर
2.एक अपाची मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP64BB1531