Varanasi news:विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच की मांग

वाराणसी


ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिला इकाई की आज सम्पन्न बैठक में प्रदेश भर में विश्वकर्मा समाज पर हो रहे जुल्म, अत्याचार, बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर गंभीर चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में गाजीपुर के कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की घटना पर आरोपी और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोपी से सांठ -गांठ का आरोप लगाया गया। पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल पर कई आपराधिक मामलों में वांछित दबंग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशु सिंह के द्वारा ग्राम वासियों को गोलबंद कर पत्थर बाजी कराने की घटना के फलस्वरुप पूर्व मंत्री, विश्वकर्मा समाज के नेता राम आसरे विश्वकर्मा सहित कई नेताओं के गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया। बैठक में निशा विश्वकर्मा मौत प्रकरण की सीबीआई जांच कराने तथा आपराधिक चरित्र वाले दंगाई आशु सिंह को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा सामाजिक न्याय और सुरक्षा के लिए समाज को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया कि समाज को संगठित करने कै लिए महासभा देश भर में सामाजिक एकता पुनर्जागरण अभियान चला रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन करके समाज को संगठित किया जा रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा,अरविंद कुमार विश्वकर्मा, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, प्रहलाद जी विश्वकर्मा, दीप विश्वकर्मा,प्रदीप विश्वकर्मा, प्रभु नारायण विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा,राजू विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।