चंदौली

थाना मुगलसराय पुलिस को मिली सफलता: लूट की स्कूटी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ब्लेज़र बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर हुआ विवाद, आवेश में आकर अभियुक्त द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर दि गई लूट की घटना को अंजाम ।
चन्दौली/मुगलसराय: उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को लूटी गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण: वादी सुहेब अली (निवासी रामपुर) द्वारा थाना मुगलसराय पर सूचना दी गई थी कि दिनांक 06 मई की रात्रि लगभग 08:30 बजे ग्राम डाँडी स्थित ‘घरवाला रंगवाला’ दुकान के पास अभियुक्त समीर अहमद उर्फ बाबू एवं उसके साथियों ने वादी व उसके साथी के साथ मारपीट व गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी स्कूटी (संख्या: UP16BP0872) लूट ली।इस संबंध में थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 309(6), 351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी: दिनांक 08 मई को थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एम्बीशन स्कूल, डाँडी के पास सर्विस लेन से संदिग्ध स्कूटी सवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई स्कूटी बरामद होने के पश्चात मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है।
पूछताछ विवरण: अभियुक्त ने स्वीकार किया कि दिनांक 06 मई की रात्रि लगभग 08.30 बजे ब्लेज़र बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर सुहेब अली (निवासी रामपुर) ले विवाद हुआ विवाद के दौरान आवेश में आकर उसने अपने साथी चन्दन पासवान के साथ मिलकर मारपीट की थी और स्कूटी छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।
नाम पता अभियुक्तगण –
समीर अहमद उर्फ बाबू पुत्र नेहालुद्दीन निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष ।
अपराधिक विवरण – मु0अ0सं0 225/2026 धारा 309(6), 351(3), 317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली बरामदगी विवरण: 01 अदद स्कूटी (संख्या: UP16BP0872)




