Chandauli news:प्रशासनिक न्यायमूर्ति (उच्च न्यायालय इलाहाबाद)ने राष्ट्रीय लोक अदालत का तहसील सभागार में शुभारम्भ किया।

चंदौली

आज दिनांक 09. मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में प्रशासनिक न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटा गया और दीप प्रज्‍जवलित कर शुभारम्भ किया गया । जिसमें जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चन्दौली, रश्मि नन्दा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या-1, राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट) चन्दौली, विकास वर्मा- । विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, सत्यजीत पाठक अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ.टी.सी.- प्रथम चन्दौली, परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. द्वितीय चन्दौली, प्रभाष त्रिपाठी मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, इशरत परवीन फारूकी सिविल जज (सी. डि.) चन्‍दौली, अरूण कुमार गुप्‍ता अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्ट्रेट (पू० म० रे०) मुगलसराय चन्‍दौली, निकिता गौड़, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्‍दौली, विजय रतन गौतम सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्‍दौली, श्री यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्‍दौली, शिवानी सिविल जज (जू. डि.) / एफ. टी. सी.- प्रथम चन्‍दौली, ईशा राय सिविल जज (जू. डि.) / एफ0टी0सी0- द्वितीय चन्‍दौली, चन्द्रमोहन गर्ग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल एवं सुनील भगवत अग्रणी जिला प्रबन्धक चन्दौली व बैंक के अन्य पदाधिकारी, डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, तथा प्रशासन के अधिकारी एवं जनपद न्यायालय चन्दौली के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें । तहसील परिसर स्थित न्यायालयों में एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजीकल मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी । इसी क्रम में नवनिर्मित एकीकृत न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है –

  1. श्रीमान् जनपद न्यायाधीश श्री दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा कुल 02 इजराय वादों का निस्तारण कर रू0 3,65,000/- समझौता राशि वसूल किया गया ।
  2. श्री किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 25 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 05 जोड़े साथ भेजे गये ।
  3. श्रीमती रश्मि नन्दा, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 49 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 1,66,58,000/ – का प्रतिकर दिलाया गया ।
  4. श्री सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत चन्दौली, द्वारा कुल 04 वादों का निस्तारण कर रूपये 26,00,000/ – का समझौता राशि दिलाया गया ।
  5. श्री अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1, द्वारा कुल 01 एन.आई.एक्ट वाद का निस्तारण किया गया ।
  6. श्री राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 03 अन्य वादों का निस्तारण कर रूपया 1,23,000 जुर्माना वसूल किया गया ।
  7. श्री विकास वर्मा-। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, द्वारा कुल 02 अन्य वादों का निस्तारण कर जुर्माना रूपया 500 वसूल किया गया ।
  8. श्री परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी.- द्वितीय चन्दौली द्वारा कुल 214 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया ।
    1. श्री प्रभाष त्रिपाठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 5088 वादों का निस्तारण कर रूपया 7,36,500/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  9. श्रीमती इशरत परवीन फारूकी (सी.डि.) चन्दौली, द्वारा कुल 18 सिविल वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 01 वादों में रू0 10,82,172/- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया ।
  10. श्री अरूण कुमार गुप्‍ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1715 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,35,835/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  11. श्री विजय रतन गौतम सिविल जज (जू.डि.) चकिया चन्दौली द्वारा कुल 1013 वादों का निस्तारण कर रू0 25,500/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  12. श्री यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू.डि.) चकिया चन्दौली द्वारा कुल 675 वादों का निस्तारण कर रू0 11,920/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  13. सुश्री शिवानी सिविल जज (जू.डि.)/ एफ.टी.सी.– प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 111 वादों का निस्तारण कर रूपया 15,200/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  14. सुश्री ईशा राय, सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी.– द्वितीय चन्‍दौली द्वारा कुल 490 वादों का निस्‍तारण कर रूपया 5320/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  15. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 9413 मुकदमों का निस्तारण किया गया ।
  16. सभी बैंकों द्वारा कुल 958 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 11,08,66,000/- (ग्यारह करोड़ आठ लाख छाछठ हजार) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,19,35,000/- (दो करोड़ उन्नीस लाख पैतीस हजार) नकद वसूला गया ।
  17. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 1,19,594 मामलों का निस्तारण किया गया ।
    उक्त सूचना श्रीमती निकिता गौड़, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली द्वारा दी गयी ।
    उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 13,53,775/- (तेरह लाख तीरपन हजार सात सौ पचहत्तर रूपये) तथा समझौता राशि रूपया 1,96,23,000/- (एक करोड़ छानवे लाख तेईस हजार रूपये) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू0 10,82,172/- (दस लाख बयासी हजार एक सौ बहत्तर रूपये) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 9413 है ।
    उपरोक्तानुसार जनपद चन्दौली के न्यायालय, राजस्व विभाग एवं बैंक के द्वारा आज दिनांक 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,19,594 वादों का निस्तारण किया गया ।
    अतः आज दिनांक 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद चन्दौली द्वारा कुल 1,29,965 वादों का निस्तारण किया गया ।