वाराणसी

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के रूप में आई लहर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी मूल रूप से कोई पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया आंदोलन है। इसे आम आदमी पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार और पूर्व सोशल मीडिया प्रचारक अभिजीत दीपके द्वारा शुरू किया गया है। यह मुख्य रूप से बेरोजगारी, सिस्टम की कमियों और युवाओं की निराशा पर तंज कसने के लिए सोशल मीडिया पर बनाया गया एक डिजिटल मंच है। इसकी स्थापना अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले 30 वर्षीय भारतीय नागरिक अभिजीत दिपके ने की है, जो पहले आम आदमी पार्टी के साथ सोशल मीडिया और प्रचार का काम कर चुके हैं।भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा फर्जी डिग्री वालों को “कॉकरोच” कहे जाने वाले बयान से प्रेरित होकर, इसे इंटरनेट मीम और व्यवस्था-विरोधी व्यंग्य के रूप में लॉन्च किया गया। यह भारत के चुनाव आयोग में पंजीकृत कोई वास्तविक राजनीतिक दल नहीं है। उन्होंने बताया कि केवल सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, और इसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भाजपा के फॉलोअर्स के आंकड़ों को पार कर लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी इंटरनेट का उपयोग करके युवाओं द्वारा सरकार की जन विरोधी नीतियों खिलाफ किया जा रहा एक डिजिटल विरोध-प्रदर्शन है।




