Varanasi news:राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार सुजाबाद डोमरी पहुंचे हंसराज विश्वकर्मा, 48 लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

पड़ाव/वाराणसी


उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनने के पश्चात पहली बार वार्ड नंबर 48 सुजाबाद डोमरी पहुंचे हंसराज विश्वकर्मा का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच मंत्री जी का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री जी को मोमेंटो एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं नगरवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लगभग 48 लाख रुपये की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। मंत्री जी ने सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य जनहित से जुड़ी योजनाओं को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
मंत्री जी ने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर रौनी वर्मा जय नारायण सिंह मिलन मौर्या नत्थू सिंह पटेल छोटेलाल पटेल पार्षद प्रतिनिधि श्री प्रकाश (मल्लू )संजय श्रीवास्तव रिंकू श्रीवास्तव मनोज पासवान राकेश पासवान अवधेश सिंह राजेश विश्वकर्मा लोचन विश्वकर्मा विजय पटेल श्रवण निषाद अनिल कुमार दीपक निषाद सोनू निषाद अंकित गुप्ता राजा गुप्ता विज्ञान चंद रुचिका चौधरी सचिन रावत रेखा विश्वकर्मा बबलू सोनकर अमित यादव सुभाष विश्वकर्मा अश्वनी सेठ शिखर श्रीवास्तव मंतोष सिंह वीरेंद्र सिंह रामेन्द्र सिंह रजनी कनौजिया शाहिद काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा संचालन लोचन विश्वकर्मा ने किया l