थाना चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कारों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
कार की डिग्गी में बंडल बनाकर हो रही थी तस्करी, कोतवाली चन्दौली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
वाराणसी की तरफ से आ रही दो कारें जब्त, 48 किलो अवैध गांजा व 05 मोबाइल फोन बरामद।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 23.50 लाख रूपये।
चंदौली

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में दिनांक 30. मई को कोतवाली चन्दौली पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन मण्डी के सामने फ्लाई ओवर के पास से सघन चेकिंग के दौरान दो कारें आती दिखाई दीं, जिन्हें रोककर हाईवे के किनारे खड़ा कराया गया । वाहनों की तलाशी ली गई, तो हुंडई कार (UP65DY6249) की डिग्गी से 20 बंडल गांजा तथा डिजायर कार (CG04MK 3105) की डिग्गी से 27 बंडल गांजा बरामद हुआ । वजन करने पर दोनों वाहनों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । इसके अतिरिक्त गिरफ्तार 03 अभियुक्तों के पास से 05 मोबाइल फोन और 01 काला पिड्डू बैग बरामद हुआ । उक्त बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों को दिनांक 30.05.2026 को पुलिस हिरासत में लेकर थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0 0266/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्तगण –
- विकास वियार पुत्र राम दुलार, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम बुधवार, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली ।
- राजू जायसवाल पुत्र स्व० गोपाल जायसवाल, निवासी ग्राम ताराजीवनपुर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली ।
- प्रिंस पुत्र सत्यनारायण जायसवाल, निवासी ग्राम घुरहुपुर, थाना बबुरी, जिला चन्दौली । पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0–266/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना व जिला चन्दौली ।
विवरण बरामदगी –
कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा (कुल 47 बंडलों में पैक) (अनुमानित कीमत लगभग 23.50 लाख रूपयें।) ।
दो कारें- 01 हुंडई कार (वाहन सं0 UP65DY6249) एवं 01 डिजायर कार (वाहन सं0 CG04MK 3105) ।
05 मोबाइल फोन (02 आईफोन, 01 पोको, 01 विवो, 01 ओप्पो)
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अवैध गांजे के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि वाहनों की डिग्गी में गांजा छिपाकर रखा गया था । अभियुक्तों ने बताया कि वे इस गांजे को वाराणसी की तरफ से लेकर आ रहे थे और इसे बिहार की तरफ ले जा रहे थे ।





