चंदौली


पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-111 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट किये गये बरामद
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा शिविर पुलिस लाईन चन्दौली के नवीन सभागार में 111 गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित
बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33,30,000 रूपये
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं सतत प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न स्थानों से खोए/चोरी हुए कुल-111 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया गया।
आज दिनांक-03 जून को पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में शिविर पुलिस लाईन, चन्दौली के नवीन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी अपनें मोबाइल को पाकर प्रसन्न हुए तथा उनके द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी।
कुल बरामदगी –
111 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमत लगभग-33,30,000 रूपये।
थानों का विवरण-
अलीनगर-02
सैयदराजा-08
बबुरी-03
मुग़लसराय-12
धीना-11
चंदौली-25
चकिया-02
चकरघट्टा-05
नौगढ़-02
सकलडीहा-27
कंदवा-02
धानापुर-02
शहाबगंज-03
सर्विलांस सेल-07
कुल-111 मोबाइल




