वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56 वें जन्म जयंती के अवसर पर शुभकामना देते हुए कहा कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिये उनका संघर्ष प्रेरित करता है। राहुल जी जन जन की आवाज, करोड़ों युवाओं की उम्मीद है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि राहुल जी का संघर्ष देश में सकारात्मक बदलाव और समानता की भावना को लगातार मज़बूत कर रहा है। न्याय, मोहब्बत और सच्चाई की राह पर चलकर करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले राहुल गांधी जी को ईश्वर देश की सेवा में इसी प्रकार ऊर्जावान बनाए रखे। उन्होंने कहा कि देश के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद उनका दृष्टिकोण जमीनी स्तर पर युवाओं और वंचितों के उत्थान पर केंद्रित रहता है। उनकी सोच का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का है जो उन्हें आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ देता है। राजनीतिक विरोध और आलोचनाओं के बावजूद उन्हें अक्सर शांत रहकर अपनी बात दृढ़ता से रखने के लिए जाना जाता है।




