Varanasi news:CRPF ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

वाराणसी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन 95 बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बल के अधिकारीगण और जवानों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में योगाचार्य प्रकाश नाथ योगी काल भैरव परिवार के सानिध्य में जवानों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि कैसे योग शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहायक है।वरिष्ठ अधिकारियों और कार्मिकों की गरिमामयी उपस्थितिइस वृहद योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे: राजेश्वर बालापुरकर (कमांडेंट) – जिनके नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम संचालित हुआ। राजेश कुमार सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी)श्री आलोक कुमार (SMO) रवि प्रकाशश्री ज्ञानेश प्रकाश सिंह सहायक कमांडेंटप्रवीण सिंह एवं प्रिंस सिंहइसके साथ ही, कार्यक्रम में तमाम भारी संख्या में बटालियन के कार्मिक और बहादुर जवानों ने उपस्थिति दर्ज कराई और सामूहिक रूप से योग कर ‘स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया।”योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। देश की सेवा में तैनात हमारे जवानों के मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।”— राजेश्वर बालापुरकर, कमांडेंट कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, योगाचार्यों और जवानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।भवदीय,मीडिया सेल,95 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल।