Chandauli news:1.200 किलो अवैध गांजा के साथ 01 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चंदौली

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर घनश्याम शुक्ल के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बहद ग्राम कटरियाँ के पास से एक व्यक्ति के कब्जें से सफेद पन्नी मे कुल 40 पुडिया काली पालीथीन में रखे गये गाजां जिनका कुल मात्रा 1.200 किलो ग्राम बरामद किया गया। जिसकी पहचान संजय पटेल पुत्र प्यारे लाल पटेल पुत्र प्यारे लाल पटेल निवासी ग्राम हिन्दवारी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 41 वर्ष को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 384/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद अवैध गांजा एक व्यक्ति से लेता हु जो सैदयराजा के तरफ के रहने वाले है उन्हीं के द्वारा लाकर दिया जाता है मै उसी को बेचता हूँ, तथा स्कैनर के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब यह स्कैनर दुकान के मैनेजर अनिल कुमार केशरी का है। गांजा बेचने का जो पैसा नगद मिलता है वह अनिल कुमार केशरी को देता हूँ, आनलाईन पैसा भी अनिल कुमार केशरी के स्कैनर के माध्यम से अनिल कुमार केशरी के खाता में जाता है। जिसके एवज में मुझे प्रतिदिन 400/-रूपया मिलता है, जिससे मै अपने परिवार का पालन पोषण करता हूँ कि आज मै गांजा बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा था कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

आपराधिक इतिहास का विवरण-
1.मु.अ.सं. 0384/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 0301/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली