Varanasi news:कांग्रेस विधानसभा चुनाव महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दों पर लड़ेगी :राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को कांग्रेस पार्टी महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बड़े पैमाने पर हुए आर्थिक घोटालों के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा जन कल्याणकारी गारंटी की घोषणा पार्टी के चुनाव प्रचार का मुख्य आधार होगा। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने बड़े पैमाने पर संगठन में बदलाव का निर्णय किया है।उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोटों के समीकरण पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया है। जिसके चलते अंबेडकरवादी दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने सपा से 50-50 प्रतिशत (बराबर-बराबर) सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है, ताकि सम्मानजनक सीटों के साथ चुनाव मजबूत स्थिति में लड़ा जा सके। कांग्रेस युवाओं और छात्रों को जोड़ने के लिए प्रयागराज जैसे शैक्षणिक केंद्रों में विशेष सम्मेलन आयोजित कर रही है। पार्टी ‘जितनी आबादी उतना हक’ और आरक्षण के नारों के साथ सामाजिक न्याय के मुद्दों को अपनी रैलियों का मुख्य आधार बना रही है। पार्टी जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने के लिए संगठन का पुनर्गठन कर बूथ, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर संगठन का पुनर्गठन करने जा रही है। इसके साथ ही फ्रंटल संगठनों महिला युवा और एससी, एसटी विंग को सक्रिय कर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है।