Chandauli news:अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 06 अभियुक्त गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 06 अभियुक्त गिरफ्तार

बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नाकाम, सकलडीहा पुलिस ने 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, धार्मिक प्रचार सामग्री, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद।

चंदौली

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में दिनांक 09 जुलाई को थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इटवा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा आसपास के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधि संचालित की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जहां एक बड़े कमरे में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित मिले। मौके पर कुछ व्यक्ति माइक के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे, जबकि अन्य व्यक्तियों द्वारा धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित की जा रही थी। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम यथा संशोधित 2024 बनाम धीरज सिंह आदि 06 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं धार्मिक विश्वासों के आधार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.धीरज सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गौरहट, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर।
2.राजेश मौर्य पुत्र स्व. साचू मौर्य निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।
3.कमलेश कुमार पुत्र स्व. भगेलू राम निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।
4.गुड्डू पुत्र गिरजा उर्फ करिया निवासी नेवादा, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी।
5.दिनेश कुमार पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल निवासी पहड़िया गनपत नगर, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी।
6.अजीत कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी नेगुरा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0 145/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम यथा संशोधित 2024 थाना सकलडीहा जनपद चंदौली

धर्मांतरण सम्बन्धित बरामद सामग्री-
1-07 धार्मिक बाईबिल पुस्तक
2-200 धार्मिक पम्पलेट
3-50 धार्मिक पुस्तिका
4-01 होम थियेटर
5-02 माईक
6-एक चार पहिया वाहन मारुती सूजुकी जेन VXI रजिस्ट्रेशन नम्बर UP65AH9024
7-मोटर साइकिल संख्या UP 63 BA 5546 (HERO HF DELUXE)
8-मोटर साइकिल सं0 UP67AJ0919 (HERO PASSION)