Chandauli news:01.140 किग्रा अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल व ₹5,680/- नगदी के साथ पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

चंदौली


थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा 01.140 किग्रा अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल व ₹5,680/- नगद बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष मुगलसराय, विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.जुलाई को थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हमीदपुर स्थित सरकारी भांग की दुकान के बगल कटरा में छापेमारी की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 01.140 किलोग्राम अवैध गांजा, गांजा बिक्री के ₹5,680/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP67AK4979 बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोजन मिया पुत्र जब्बार मिया निवासी ग्राम छोटी मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के पहुंचने पर उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 340/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी राम यादव के साथ मिलकर गांजे की पुड़िया बनाकर अवैध रूप से बिक्री करता था। बरामद नगदी गांजे की बिक्री से ही प्राप्त हुई थी। वे दोनों अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–
रोजन मिया पुत्र जब्बार मिया निवासी ग्राम छोटी मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 26 वर्ष (गिरफ्तार)

आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0 340/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।