Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल मे मनाया गया ग्रीन डे व सावन झूला महोत्सव, छात्रों ने प्रकृति के प्रति दिया प्रेम का संदेश

दुलहीपुर/चंदौली

फ्लोरेंस स्कूल में ग्रीन डे के अवसर पर सावन झूला महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हरे रंग का परिधान धारण कर प्रकृति के प्रति प्रेम और हरियाली का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर नए पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। बच्चों ने फूल पत्ते और बेलों से सजे सुंदर झूले पर झूला का भरपूर आनंद लिया तथा हरी साग सब्जियों एवं फलों का टिफिन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को हरे रंग का महत्व बताते हुए कहा हरा रंग प्रकृति, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा सावन का महीना भावनाओं और उमंग का उत्सव है,जो प्रकृति के प्रति प्रेम को प्रकट करता है। सावन का परंपरागत झूला जीवन में खुशी और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा हम अपनी प्रकृति का सम्मान करने और उसका जश्न मनाने के लिए ग्रीन डे मनाते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों को संस्कृति और प्रकृति से जोड़ते हैं।