वाराणसी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस देश में रोज़गार पाना मुश्किल हो गया है।
“हर 1000 युवाओं में से केवल 12 को स्थायी नौकरी मिल पाती है. जहां तक आपके डेटा का सवाल है, वह आपसे लेकर बड़ी कंपनियों- जियो, अडानी, फेसबुक और गूगल को सौंप दिया जाता है और आप उसी जाल में फंस जाते हैं. आपको कहा जाता है कि जितनी चाहें रील देखें, जितने चाहें व्हाट्सऐप संदेश भेजें और इंस्टाग्राम पर कंटेंट देखें या बनाएं. यह 21वीं सदी की लत है। आपसे कहा जाता है कि ब्लिंकिट या ऊबर के लिए काम करें या दिहाड़ी मज़दूरी करें. आप इस 21वीं सदी की लत में डूबे रह सकते हैं, लेकिन आपको नौकरी नहीं मिलेगी. इस देश में रोज़गार पाना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि देश में करीब 40 करोड़ ऊर्जावान युवा हैं और यही भारत की असली ताक़त हैं।
राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से देश के अलग अलग हिस्से में छात्रों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि डेटा आपका, दर्द आपका, दौलत इनकी इसके बाद राहुल ने एक तस्वीर दिखाकर कहा अडानी की दौलत 10 साल में 30 गुना तक बढ़ी है, बीजेपी का बैंक बैलेंस 150 करोड़ से 10,000 करोड रुपए हो गया है। उन्होंने सरकारी नौकरी से लेकर पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाते हुए सरकार को घेरा। प्रयागराज में छात्रों के जोश ने सरकार के कांग्रेस विरोधी मंसूबे को धुआं धुआं कर दिया।




