वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में साढ़े तीन दशक की निराशा के बाद राहुल जी के नेतृत्व में अपने पैरों पर खड़ी होती नजर आ रही है। कांग्रेस लगभग 37 साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर है। राज्य में कांग्रेस का आखिरी बार शासन दिसंबर 1989 में समाप्त हुआ था, जब अंतिम कांग्रेसी मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने अपना पद छोड़ा था। इसके बाद से पार्टी राज्य में अपनी सरकार नहीं बना पाई है। प्रयागराज में राहुल जी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम राजनीतिक इतिहास में याद किया जाएगा। राहुल जी ने देश के जनमानस तथा जेन जी के साथ खड़े होकर उनकी समस्या के समाधान के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष का रास्ता चुना है। राहुल जी के संघर्ष ने कांग्रेस जनों में ऊर्जा और जोश का संचार किया है, जिससे उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव व्यापक परिवर्तन वाला होगा। जिसमें राजनीति की तस्वीर ऐतिहासिक रूप से बदली हुई नजर आएगी।




