क्लासरूम में परखी पढ़ाई,स्वच्छता पर सख्त निर्देश
चंदौली

मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं द्वारा सदर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने
छात्त्ओं से कुछ सवाल पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर आंका। इसके साथ ही परिसर, कक्षाओं, पेयजल स्थलों व शौचालयों में सफाई की व्यवस्था देखी गई और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद को परखने के लिए बच्चों से बात की। मीनू के अनुसार भोजन वितरण और स्वाद पर संतोष जताते हुए अफसरों ने रसोइयों व प्रधानाध्यापकों को खाद्यान्न के रखरखाव और रसोईघर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य संदेश विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतर माहौल तैयार करना, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय परिसर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।












