Chandauli news:R.S इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पड़ाव/चंदौली

आरएस इंग्लिश स्कूल में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना का संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और महान बलिदानों के बाद मिली है। हमें अपने वीर शहीदों के त्याग को हमेशा याद रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।