पड़ाव/चंदौली

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल्स बनारस की पड़ाव शाखा में देशभक्ति, उत्साह और गौरव की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह विद्यालय परिसर के श्रीसंगम सभागार में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान के साथ हुआ। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च-पास्ट ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। वातावरण में देशप्रेम की उमंग को और बढ़ाते हुए तिरंगे रंगों के गुब्बारों का विमोचन किया गया
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के स्वागत के पश्चात चेयरमैन सर दीपक कुमार बजाज द्वारा प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति के रंग भर दिए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘भगत सिंह’ पर आधारित समूह नृत्य का नाट्य मंचन, वरिष्ठ विद्यार्थियों का देशभक्ति समूहगान, तथा कक्षा दस की संस्कृति द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी कविता ने दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार किया। प्री प्राइमरी से कक्षा 2 के नन्हे-मुन्ने कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनकी वेशभूषा में रैंप वॉक प्रस्तुत किया।
समारोह में लावणी पर आधारित समूह नृत्य, तथा जूनियर विंग के विद्यार्थियों के देशभक्ति गीत और नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित नृत्य ने भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। कक्षा चार से सौमिका रघुवंशी एवं कक्षा नौ के अफ़ान अब्दुल्ला द्वारा स्वतंत्रता के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और समर्पण से सराबोर भाषण की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज का प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि, हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह भारत के गौरव, संघर्ष और सपनों की पहचान है।” विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझने, अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और अपनी परंपरा को आगे ले जाना चाहिए।
समूचा विद्यालय परिसर “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा। समारोह ने विद्यार्थियों के मन में यह संदेश अंकित किया कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, जिम्मेदारी और समर्पण का संकल्प भी है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का साक्षात्कार करने अभिभावक आमंत्रित रहे और बड़ी संख्या में उन्होंने बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम का संचालन नव्या मिश्रा एवं पियूष कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य विनोद कुमार दास ने किया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज , निदेशक गौरांग बजाज एवं गवेंद्र बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास सहित समस्त शिक्षकवृन्द,अभिभावकों एवं बच्चों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही |













