चंदौली

माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ द्वारा आज दिनांक 17.अगस्त को वन स्टाप सेन्टर चन्दौली का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान 11 कर्मचारीगण उपस्थित मिले जिसमें केन्द्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरी, काउंसलर अल्का, केस वर्कर सुषमा, कंप्यूटर ऑपरेटर इमरान, ड्राइवर कौशलेन्द्र यादव, नर्स रेखा व अनीता, महिला आरक्षी रीता यादव व रानी सिंह, मुख्य महिला आरक्षी सरस्वती, पी0आर0डी0 गार्ड चंद्रशेखर आजाद उपस्थित पाये गये । वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण दौरान वहां की उपस्थिति पंजिका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्थिति, मेडिकल किट, कमरे, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय और बेड का उचित समुचित प्रबंधन देखने को मिला ।
सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि हिंसा की शिकार महिलाओं और बालिकाओं (18 वर्ष से कम) को तत्काल सहायता प्रदान करना ,एफआईआर (FIR)/डीआईआर (DIR) दर्ज करने और वकील की निशुल्क सुविधा, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय: पीड़ित महिलाओं के लिए रहने की व्यवस्था (आमतौर पर 5 दिनों तक)।
वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) का उद्देश्य परिवार, समुदाय और कार्यस्थल सहित निजी और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता प्रदान करना है तथा किसी भी मुसीबत में 24×7 सहायता के लिए 181 टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया जा सकता है।












