चंदौली

थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्करी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रमाकान्त यादव पुत्र स्व0 शिवधनी यादव निवासी ग्राम दरियापुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली को थाना बलुआ पुलिस के सहयोग से उसके घर ग्राम दरियापुर से दिनांक 16 अगस्त को समय 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियोग में दिनांक 16 अगस्त को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा 435 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा एवं 01 ट्रक संख्या UP 53 DT 4327 टाटा 12 चक्का तथा 20 कैरेट मरी हुई मछली बरामद की गई थी। बरामद वाहन के वाहन स्वामी/अभियुक्त रमाकान्त यादव की उक्त अभियोग में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।











