Chandauli news:आत्मरक्षा प्रशिक्षण से सशक्त हुईं 80 किशोरियां, प्रशस्ति-पत्र व स्पोर्ट्स किट वितरित

चंदौली

एचसीडब्ल्यूपी के अंतर्गत किशोरियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजि

एकौनी, 18 अगस्त 202। महिला कल्याण विभाग एवं* द हंस फाउंडेशन के हंस कम्युनिटी वेलनेस प्रोग्राम (HCWP) के अंतर्गत आज मल्टीपर्पज हॉल, एकौनी में किशोरियों एवं महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाने तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रागिनी सिंह, सोनी विश्वकर्मा (चाइल्ड हेल्पलाइन), पुष्पा कुशवाहा (महिला कल्याण विभाग) एवं संजय कुमार (चाइल्ड हेल्पलाइन) द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं से संबंधित सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

किशोरियों का उत्साहवर्धन करते हुए 80 किशोरियों को कप, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। साथ ही जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से 4 पंचायतों के किशोरी क्लबों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गई, जिससे किशोरियों को खेल एवं सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में **प्रधानाचार्य रिंकू मौर्य ,और ग्राम प्रशासक *श्री आकाश कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में *बजहा, सलेंमपुर, एकौनी, पुरवा, सिकरी एवं बरनपुर कला* पंचायतों के जनप्रतिनिधि/प्रशासक, संबंधित पंचायतों के सचिव, प्रधानाचार्य, शिक्षक, VHWs, ASHA एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हंस कम्युनिटी वेलनेस प्रोग्राम के प्रोजेक्ट मैनेजर सरफुद्दीन एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक मिश्रा की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन सरफुद्दीन एवं विवेक मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा कौशल, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया