चंदौली

शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद कुएं में समरसेबल पंप निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Post Views: 23






