Chandauli news:जलभराव और बाढ़ की आशंका पर प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए राहत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से निपटने के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए बाढ़ चौकियों को अलर्ट रखने के निर्देश

चंदौली

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित जूम बैठक में भारी बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के पुख्ता निर्देश दिए गए हैं।

​सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और सिंचाई खंड (बंधी एवं चंद्र प्रभा) के अधिशासी अभियंता बाढ़ और जलभराव की समस्याओं के त्वरित सहायता/निस्तारण के लिए सहायक अभियंताओं और जूनियर इंजीनियरों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी निर्देशित करते हुए कहा अपने-अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं संभावित एरिया में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे और बाढ़ चौकियों पर पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर करेंगे।

​नदियों और नालों की विशेष सफाई कराई जाए तथा पानी के बहाव में आने वाले हर तरह के अवरोधों को तुरंत हटाया जाएगा ताकि जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके। सभी बाढ़ चौकियों पर लोगों के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, बिजली, पंखे, भोजन सामग्री और प्राथमिक उपचार की पुख्ता चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभावित क्षेत्रों के पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय और खाने हेतु हरे चारे की संपूर्ण व्यवस्था की जाए। जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में नावें उपलब्ध कराई जाएं।
​शासन की मंशा स्पष्ट है कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहकर आमजन की हर संभव सहायता करे, ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।