Chandauli news:12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, ₹15 हजार नकद व प्रशस्ति पत्र से नवाजा

चंदौली

लूट कांड का त्वरित अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा ₹15,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।

चन्दौली- जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली आकाश पटेल द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है।

दिनाँक 09.10.2026 को समय 22.30 बजे जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई लूट की सनसनीखेज घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर लुटेरों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में लूटे गए माल (नगद, वाहन व मोबाइल) की बरामदगी करने वाली विशिष्ट पुलिस टीम को कुल ₹15,000 (पन्द्रह हजार रुपये) नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित होने वाली पुलिस टीम के सदस्य:
इस चुनौतीपूर्ण घटना के खुलासे में उत्कृष्ट सूझबूझ, अदम्य साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देने वाले निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को यह सम्मान प्रदान किया गया है:
उ0नि0 अनिल यादव – थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली
आरक्षी अनुपम जायसवाल – थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली
आरक्षी राज मोहम्मद – थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली

पुलिस अधीक्षक का संदेश:
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल ने सम्मानित होने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के उत्कृष्ट और त्वरित कार्य पुलिस बल की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति जवाबदेही को दर्शाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी तत्परता से कार्य कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने वाली टीम का यह सम्मान अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए इसी प्रकार पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ आगे भी कार्य करती रहेगी।