Chandauli news:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चन्दौली में 48 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

चंदौली

जनपद के विकास खंड-सदर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 48 जोड़ों का विवाह पूरी भव्यता के साथ संपन्न कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिणय सूत्र में बंधे सभी जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार उपहार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे नवदंपतियों के जीवन की एक नई शुरुआत सुगम हो सके।

आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उनके साथ विकास खंड-सदर के ब्लॉक प्रमुख, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खंड स्तरीय समस्त अधिकारी व कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।