गांजा की तस्करी करने वाला शातिर तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे झोले में छुपा कर मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे 1.100 किग्रा0 गांजा बरामद

चंदौली

???? अवैध मादक पदार्थ/शराब व पशु तस्करों पर टूट रहा चन्दौली पुलिस का कहर।
???? अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर चन्दौली पुलिस लगातार शिकंजा।
???? झोले में छुपा कर मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे 1.100 किग्रा0 गांजा बरामद।
???? गांजा की तस्करी करने वाला शातिर तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे।
???? थाना कंदवा पुलिस को ककरैत नहर पुलिया के पास से मिली सफलता

               पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर रामबीर सिंह के पर्यवेक्षण मे , प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी थाना कन्दवा के नेतृत्व में मुखबिर के सूचना पर ककरैत नहर पुलिया के पास से अखिलेश यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी ग्राम कल्यानपुर थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार को पल्सर मोटर साईकिल UP50AQ4303 पर नाजायज गांजा का झोला टंगकर जाते हुए कल दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को  ककरैत नहर पुलिया के पास से समय करीब 13.10 बजे गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 92/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अखिलेश यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी ग्राम कल्यानपुर थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 35 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1-एक अदद पल्सर मोटर साईकिल – UP50AQ4303
2- 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा

गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
2-उ0नि0 अमर नाथ साहनी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
3- का0 रजत पाण्डेय थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
4-का0 विपिन तिवारी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
5-म0का0 रुबी सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली